देवघर, जनवरी 2 -- देवीपुर प्रतिनिधि भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की संयुक्त सचिव अंकिता मिश्रा बुंदेला शुक्रवार को देवघर पहुंचीं। इस क्रम में वह एम्स देवघर पहुंचीं। संयुक्त निदेशक ने एम्स के प्रसूति और स्त्री रोग विभाग का निरीक्षण किया। संयुक्त सचिव अंकिता मिश्रा बुंदेला ने एम्स के एकेडेमिक ब्लॉक प्रशासनिक कार्यलय के सभागार में एम्स निदेशक प्रो.डॉ नितिन गंगने व अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साथ ही एम्स के बी ब्लॉक के भूतल अवस्थित प्रसूति और स्त्री रोग आपातकालीन व अन्य प्रसूति और स्त्री रोग विभाग से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। मौके पर एम्स निदेशक प्रो.डॉ. नितिन गंगने, प्रसूति और स्त्री रोग विभाग से जुड़े डॉक्टर व संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...