रांची, फरवरी 25 -- रांची, संवाददाता। हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में संयुक्त सचिव पद पर प्रोन्नति की मांग को लेकर दायर याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई आठ सप्ताह बाद होगी। यह याचिका हरिवंश पंडित एवं अन्य की ओर से दाखिल की गई है। प्रार्थियों की ओर से अदालत को बताया गया कि वे सभी अपर समाहर्ता रैंक के अधिकारी हैं और जेपीएससी के प्रथम बैच से संबंधित हैं। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट को बताया कि उनके बैच से कनीय अधिकारियों को संयुक्त सचिव पद पर प्रोन्नति दे दी गई है, जबकि उन्हें अब तक पदोन्नति नहीं मिली है। याचिका में यह भी कहा गया कि राज्य सरकार में संयुक्त सचिव के करीब 25 पद वर्तमान में रिक्त हैं। प्रार्थियों का कहना है कि वर्ष 2025 में चार अधिकारियों को संयुक्त स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.