गोरखपुर, फरवरी 26 -- गोरखपुर। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव आर्मस्ट्रांग पेमे ने गुरुवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने पीएम उषा योजना के तहत अनुदानित विभिन्न परियोजनाओं की भौतिक प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। पेमे ने विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन बुनियादी ढांचों का जायजा लिया, जिसमें मुख्य रूप से परिसर की नवनिर्मित सड़कों , निर्माणाधीन केंद्रीय उपकरण संकुल तथा प्रयोगशालाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण शिक्षण और शोध के माहौल को बेहतर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। स्थलीय निरीक्षण के बाद संयुक्त सचिव ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में प्रतिकुलपति, सभी अधिष्ठाताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और रूसा के ब...