देहरादून, फरवरी 26 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव महेंद्र कुमार ने गुरुवार को देहरादून के दो प्रमुख पीएम श्री स्कूलों केन्द्रीय विद्यालय बीरपुर और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे संयुक्त सचिव ने पीएम श्री योजना के तहत हो रहे आधुनिक सुधारों, शैक्षणिक गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं का मूल्यांकन किया। पीएमश्री राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यालय में उपलब्ध स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी और आधुनिक प्रयोगशालाओं की उपयोगिता को प्रभावी ढंग से दर्शाया। प्राचार्य डॉ. सुनीता भट्ट और पीएम प्रभारी डॉ. जयेन्द्र कठैत ने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। संयुक्त सचिव ने विद्...