धनबाद, नवम्बर 8 -- सिंदरी, प्रतिनिधि उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव जार्ज कुमार के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम शुक्रवार को रांची से बीआईटी सिंदरी पहुंची। संयुक्त सचिव जॉर्ज का बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ. पंकज राय ने स्वागत किया। टीम ने बीआईटी सिंदरी परिसर में नवनिर्मित तीन छात्रावासों का तीन घंटे निरीक्षण किया। छात्रावास संख्या 29, 30 और 31 का निर्माण लगभग 80 करोड़ की लागत से हुआ है। इसके हेंडओवर की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। टीम में विज्ञान एवं तकनीक विभाग रांची के असैनिक अभियंत्रण विभाग के विशेषज्ञ और बीआईटी सिंदरी के असैनिक अभियंत्रण विभाग के विशेषज्ञ शामिल थे। आठ सदस्यीय टीम ने तीन घंटे तक संवेदक की उपस्थिति में छात्रावास के निर्माण की गुणवत्ता की जांच की। उच्च स्तरीय जांच समिति अपनी रिपोर्ट विभाग के माध्यम से सरकार को सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.