रायबरेली, फरवरी 27 -- लालगंज। बैसवारा इंटर कॉलेज में चल रही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दौरान शुक्रवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ प्रदीप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में परीक्षा केंद्र पर परीक्षा का संचालन पूरी तरह सकुशल, पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण पाया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने परीक्षा प्रभारी सुनील त्रिपाठी, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक सविता वर्मा, स्टैटिक मजिस्ट्रेट शशिकान्त त्रिवेदी और प्रधानाचार्य डॉ. नरेन्द्र सिंह की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...