मेरठ, अप्रैल 8 -- संयुक्त व्यापार संघ (निर्वाचित गुट नवीन गुप्ता) ने संस्था के त्रैवार्षिक चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी। 13 अप्रैल को आमसभा होगी। इसमें चुनाव अधिकारियों का पैनल चयनित करने के साथ उनकी घोषणा होगी। इसी के साथ चुनाव की चल रही सरगर्मी बढ़ जाएगी। दूसरी ओर, दो गुटों में बंटे संयुक्त व्यापार संघ को फिर एक मंच पर लाने की कवायद शुरू हो गई। पिछले कुछ समय से संयुक्त व्यापार संघों के नवीन गुप्ता और अजय गुप्ता के एक मंच पर दिखने के बाद एका होने की खूब चर्चाएं हो रही है। कभी व्यापारियों की मजबूत संस्था मानी जाने वाली संयुक्त व्यापार संघ की अलग ही धाक हुआ करती थी। गुटों में बटने के बाद इसकी धाक कमजोर होती गई। हालात यह हो गए कि अब व्यापारियों को समस्याओं के घिरने पर जूझना पड़ता है। अजय गुप्ता और नवीन गुप्ता भले ही पिछले दिनों से व्यापारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.