मेरठ, मार्च 27 -- संयुक्त व्यापार सघ के त्रिवार्षिक चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई। गुरुवार को संयुक्त व्यापार संघ (निर्वाचित) नवीन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया कि 13 अप्रैल को अपार चैंबर में संघ की कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें चुनाव अधिकारियों का चयन किया जाएगा। ताकि जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित हो एवं चुनाव प्रक्रिया शुरू हो। बैठक में संयुक्त व्यापार संघ से जुड़ी संस्थाओं से अपील की गई कि वह अपना सदस्यता शुल्क जमा करा दें। इसी के साथ पदाधिकारियों ने संघ पदाधिकारियों सुनील वर्मा, गुल्लू ठाकुर एवं चतर सिंह मित्तल को नगर निगम में पार्षद मनोनीत किये जाने, महामंत्री संजय जैन को नोएडा में सम्मानित किये जाने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया। चारों पदाधिकारियों का 13 अप्रैल को कार्यकारिणी बैठक में अभिनंदन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.