लखनऊ, अप्रैल 24 -- इंदिरा नगर के एक होटल में आयोजित संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में पदाधिकारियों को नई जिम्मदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी पांडेय ने बताया कि प्रवीण मणि त्रिपाठी राष्ट्रीय सचिव, निर्मल यादव राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री, मधु पाठक प्रदेश प्रवक्ता, रिचा मिश्रा विधि सलाहकार, मनु वैस प्रदेश सचिव, डॉ. नविता श्रीवास्तव को लखनऊ मंडल अध्यक्ष बनाया गया। दिलीप मिश्रा को युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, योगेश शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विपिन सिंह को महासचिव, हरिओम को कोषाध्यक्ष, संजय गुप्ता को लखनऊ नगर सचिव नियुक्त किया गया। इंदिरा नगर पटरी दुकानदार अध्यक्ष इब्राहिम खान, मोहम्मद सेफ उपाध्यक्ष, संजय कुमार महासचिव, अनुपम अवस्थी कोषाध्यक्ष तथा राकेश कुमार संयुक्त मंत्री बनाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.