मुजफ्फर नगर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरनगर। संयुक्त वैश्य मोर्चा द्वारा राजवंशी धर्मशाला में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों संजय गर्ग, विशाल गर्ग, पंकज माहेश्वरी, साधना सिंघल सहित मनोनीत सभासद अमित गोयल और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त डा. प्रणव गर्ग व समाज सेवी नवनीत कुच्छल को पटका, पगड़ी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री की जनसभा में वैश्य समाज से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण गोपाल मित्तल, जनार्दन स्वरूप, राजेंद्र प्रसाद, अशोक रस्तोगी व प्रमोद करनवाल ने संयुक्त रूप से की।मुख्य संयोजक शलभ गुप्ता एडवोकेट व सुनील तायल ने संचालन करते हुए वैश्य समाज की एकता प...