कानपुर, मई 25 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता रावतपुर स्थित संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय स्थित संयुक्त विकास आयुक्त कक्ष में रविवार देर शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी सूचना जिला प्रशिक्षण अधिकारी कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राहुल ने दी। कक्ष में ताला लगा होने के कारण आग बुझाना मुश्किल थी। लेकिन, राहुल ने दरवाजे के नीचे से पाइप डालकर पानी डाला। इसी बीच विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। विभाग के नाजिर प्रशांत पाठक ने उच्चाधिकारियों को बताया कि इस आग से चेयर, टेबल, कंप्यूटर, यूपीएस, स्टेशनरी, टीवी समेत कार्यालय में रखी सामग्रियां जल गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...