संयुक्त लोकल सम्मेलन में 17 सदस्यीय कमेटी गठित
गिरडीह, मई 27 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड अंतर्गत पटना पंचायत सचिवालय के समक्ष मंगलवार को भाकपा माले के बैनर तले सांख, पटना एवं बादीडीह पंचायतों का संयुक्त लोकल सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से 17 सदस्यीय कमेटी का गठन करते हुए अकलेश यादव को सचिव चुना गया। कार्यक्रम में बतौर प्रवेक्षक माले नेता नागेश्वर यादव उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता बादीडीह पंचायत समिति सदस्य अशोक यादव, मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र दास ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन आरवाईए प्रखंड अध्यक्ष कॉमरेड अकलेश यादव ने किया। सम्मेलन में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली तथा किसानों-मजदूरों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही इन मुद्दों के खिलाफ सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। मौके पर प्रखंड सचिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.