संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की विश्वसनीयता निष्पक्षता पर निर्भर: भारत
नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की विश्वसनीयता उसकी निष्पक्षता पर निर्भर करती है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव भाविका मंगलानंदन ने शुक्रवार को महासभा में मानवाधिकार परिषद की रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान ये बात कही। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव भाविका मंगलानंदन ने कहा कि संबंधित देश की भागीदारी के बिना उस देश को लेकर विशेष निगरानी और जांच के आदेश देने से जमीनी स्थिति में शायद ही कोई सुधार होता है। फरवरी में मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र के उच्चस्तरीय कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर की टिप्पणी का उल्लेख किया। जयशंकर ने कहा था कि मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका संवाद, क्षमता निर्माण और वास्तविक साझेदारी है, न कि उनका र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.