वॉशिंगटन, जनवरी 21 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर दिन अपने किसी अलबेले प्रस्ताव के चलते सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को ही खत्म करने का विचार दिया है। ट्रंप का कहना है कि उनकी की ओर से गठित 'बोर्ड ऑफ पीस' एक दिन संयुक्त राष्ट्र की ही जगह ले सकता है। उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने के मौके पर वाइट हाउस में मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र बहुत सफल नहीं रहा। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में क्षमताएं हैं, लेकिन कभी भी वह इस स्थिति में नहीं रहा कि दुनिया में शांति स्थापित कराए या दो देशों के बीच विवादों को खत्म करा सके। उन्होंने कहा कि बोर्ड ऑफ पीस ऐसा कर सकता है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने बीते एक साल के अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं और पूरी लिस्ट ही जारी कर दी। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.