हरदोई, मार्च 15 -- हरदोई। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा के सभी चरणों को उत्तीर्ण कर उज्ज्वल यादव का चयन भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। उज्ज्वल यादव के पिता डॉ. निगम सिंह शहर के सनातन धर्म इंटर कॉलेज में अंग्रेजी प्रवक्ता हैं, जबकि माता रमन यादव गृहिणी हैं। उनका मूल निवास ग्राम नजरपुर पाली है और वर्तमान में वह गांधी विहार कॉलोनी, सुखकर रोड हरदोई में रहते हैं। उज्ज्वल ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा सेंट जेम्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरदोई से प्राप्त की। इसके बाद बीएससी रामस्वरूप स्नातकोत्तर डिग्री कॉलेज, लखनऊ से तथा एमएससी की पढ़ाई लखनऊ विश्वविद्यालय से की। उनके छोटे भाई उत्कर्ष यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज में बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स के छात्र हैं। उज्ज्वल की इस उपलब्धि से परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.