चाईबासा, जून 25 -- गुवा। सेल प्रबंधन द्वारा गुवा खदान क्षेत्र में कर्मियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव संयुक्त यूनियनों के विरोध के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यूनियनों का कहना है कि यह मामला जिला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए न्यायालय के निर्णय से पहले इसे लागू करना उचित नहीं होगा। इस मुद्दे को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक), सप्लाई मजदूर संघ और झारखंड मजदूर मोर्चा ने संयुक्त आंदोलन शुरू किया था, जिससे उत्पादन कार्य भी प्रभावित हुआ। बाद में प्रबंधन, यूनियनों और संबंधित पक्षों के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता में सहमति बनी कि न्यायालय का फैसला आने तक बायोमेट्रिक प्रणाली लागू नहीं की जाएगी। समझौते के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया। यूनियन नेताओं ने इसे मजदूरों की एकता की ज...