पिथौरागढ़, मई 30 -- सौरभ सिंह धामी पिथौरागढ़। उत्तराखंड जल संस्थान संयुक्त मोर्चा पिथौरागढ़ की ओर से चलाया जा रहा आन्दोलन चौथे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर वक्ताओं ने सम्बन्धित व्यक्ति के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस दौरान कर्मचारियों ने महिला अधिकारी के खिलाफ फैलाई जा रही झूठी खबर को तुरन्त अपने फेसबुक पेज से हटाये जाने, लिखित माफी मांगे जाने, सम्बन्धित का फेसबुक एकाउंट बन्द किए जाने और कार्यक्षेत्र में कार्मिको को प्रशासनिक सुरक्षा प्रदान किये जाने की मांग उठाई। इस मौके पर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बैठक कर एक जून यानी कल को अवकाश में रहने का निर्णय लिया। बैठक में प्रदीप भट्ट, अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त दीपक वर्मा, महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...