धनबाद, दिसम्बर 7 -- महुदा, प्रतिनिधि। पश्चिमी झरिया क्षेत्र मुनीडीह महुदा समूह की मुरलीडीह 20/21 पिट्स कोलियरी में शनिवार को श्रमिक संघ व मजदूरों के संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शनिवार को बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सात दिसम्बर को आवंटित रविवारीय ड्यूटी के कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में जमसं (एचएमएस) के केंद्रीय सचिव जीपी सिंह, महुदा ग्रुप के सचिव मोइन अंसारी, कोयला इस्पात मजदूर पंचायत संघ (एचएमएस) के शाखा सचिव मुखिया बदरूद्दीन अंसारी, केंद्रीय सचिव विद्या प्रकाश पांडेय, बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) के क्षेत्रीय सचिव पीएन तिवारी, महुदा ग्रुप के अध्यक्ष अशोक दसौंधी, कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता निर्मल कुमार रवानी, कोषाध्यक्ष केदार सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.