संयुक्त मोर्चा ने एसआरयू इफिको में की गेट मीटिंग
रामगढ़, अगस्त 4 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। एसआरयू इफिको मरार में संयुक्त मोर्चा संगठन के बैनर तले गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयुक्त मोर्चा संगठन के वरिष्ठ नेता श्री के.डी. मिश्रा जी शामिल हुए। के.डी. मिश्रा ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से मजदूरों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष किया जा रहा है। आज एसआरयू का प्लांट चल रहा है तो यह मजदूरों के खून-पसीने की देन है। मीटिंग की अध्यक्षता संयुक्त मोर्चा संगठन के वरिष्ठ नेता किशोर महतो और संचालन महेश यादव ने किया। किशोर महतो ने मजदूरों को संगठन की 5 सूत्री मांगों के बारे में विस्तार से बताया और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को मंच के माध्यम से रखा। गेट मीटिंग के बाद संयुक्त मोर्चा संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने महाप्रबंधक पी.के. गुप्ता और प्रबंधक यश कुमार को 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.