धनबाद, जुलाई 17 -- भौंरा। बीसीसीएल पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समीप शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू किया है। इस दौरान प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। मोर्चा के नेताओं का कहना है कि एक कर्मी ने चार कर्मियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। निर्दोष कर्मियों को फसाया गया है। प्रबंधन तानाशाही अपना रहा है। सभी कर्मी निर्दोष हैं। अविलंब केस को वापस लिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...