संयुक्त मोर्चा कल रखेगा सामूहिक अवकाश
पिथौरागढ़, मई 30 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। उत्तराखंड जल संस्थान संयुक्त मोर्चा की ओर से चलाया जा रहा आन्दोलन चौथे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे वक्ताओं ने सम्बन्धित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई ना होने पर रोष प्रकट किया। इस दौरान कर्मचारियों ने महिला अधिकारी के खिलाफ फैलाई जा रही झूठी खबर को तुरन्त अपने फेसबुक पेज से हटाने, लिखित माफी मांगने, सम्बन्धित का फेसबुक एकाउंट बन्द किए जाने और कार्यक्षेत्र में कार्मिको को प्रशासनिक सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग उठाई। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बैठक कर एक जून यानी कल को अवकाश में रहने का निर्णय लिया। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त संगठन के अध्यक्ष प्रदीप भट्ट व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के महामंत्री दीपक वर्मा ने अपना सहयोग दिया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.