गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता किसानों की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित निस्तारण एवं कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाये जाने के संबंध में खरीफ अभियान 2026 की तैयारी एवं रणनीति के लिए संयुक्त मण्डलीय खरीफ उत्पादकता संगोष्ठी 03 जून को एनेक्सी भवन सभागार में आयोजित होगी।कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार की अध्यक्षता में होने वाली संगोष्ठी में गोरखपुर, बस्ती एवं आजमगढ़ मण्डल के सभी जनपद शामिल होंगे। मण्डलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2026 का आयोजन सुबह 10.30 बजे से होगा। इस संगोष्ठी में कृषि, उद्यान, उर्वरक एवं संबंधित विभाग के शासन स्तर के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव के साथ संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। यह भी पढ़ें- संभावित बाढ़ व सुखाड़ को लेकर समीक्षा इसके अलावा सभी मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी ए...