सिद्धार्थ, मई 2 -- खुनुवा, हिन्दुस्तान संवाद। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को खुनुवा बॉर्डर पर दोनों देशों के सुरक्षा जवानों ने नो मेंस लैंड क्षेत्र में संयुक्त पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्र के चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। जवानों व अधिकारियों ने आम नागरिकों से कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को दें। संयुक्त पैदल मार्च का नेतृत्व नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के डंगरी कैम्प प्रभारी इंस्पेक्टर हरित बढ़ुवाल व सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) खुनुवा के प्रभारी इंस्पेक्टर राम प्रताप सिंह ने किया। मार्च के बाद सीमा चौकियों पर तैनाती, निगरानी व्यवस्था और स्थानीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.