बहराइच, मार्च 23 -- बहराइच। आल इंडिया स्टेट पेंशनर्स फेडरेशन के आवाह्न पर संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति की ओर से शहर स्थित धरना स्थल पर 25 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला संयोजक इं.आर पंडित मशरिकी ने बताया कि पेंशनर विरोधी वैलिडेशन एक्ट-2025 का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक्ट के पारित होने के बाद से पेंशनरों में काफी आक्रोश है। मंडलीय सह संयोजक सरजीत सिंह, पीएन पाठक ने कहा कि सरकार ने आठवे केन्द्रीय वेतन आयोग टर्म्स ऑफ रिफरेंस में पेंशनरों के समस्याओं के निस्तारण विषयक बिन्दु नहीं रखा गया है। इसी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.