बरेली, मार्च 25 -- संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने नए अधिनियम का किया विरोध बरेली। वरिष्ठ संवाददाता संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने नए अधिनियम का विरोध किया है। कलेक्ट्रेट पर बुधवार को प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि नए अधिनियम से पेंशन धारकों को आर्थिक क्षति होगी। इससे उनके बीच पेंशन विसंगति की आशंका है। ऐसे में केंद्रीय सिविल सेवा वैधता अधिनियम 2025 को तत्काल वापस लिया जाए। इस दौरान मंडल संयोजक जयवीर सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...