अंबेडकर नगर, मार्च 22 -- अम्बेडकरनगर। विभिन्न मांगों के समर्थन में संयुक्त पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट पर पूर्वान्ह 11 बजे धरना का आयोजन किया गया है। पेंशनसर्न नये अधिनियम के विरोध में काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन करेंगे। सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष व संयुक्त पेंसनर्श कल्याण एसोसिएशन जिला संयोजक राम आसरे विश्वकर्मा ने बताया कि 12 बजे प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा। उन्होंने समस्त पेशनर्स से कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.