संयुक्त पुलिस कार्रवाई में चोरी का हुआ खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर, मई 29 -- ललिया, संवाददाता। थाना ललिया की मथुरा बाजार चौकी पुलिस व थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती की संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई दो भैंस, एक पड़िया, घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल व 7300 रुपये नकद बरामद किए हैं।थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र से तीन भैंस चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज कर संयुक्त टीम को जांच में लगाया गया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम गोपालपुरवा, लक्ष्मणपुर चौकी क्षेत्र से अजय कुमार यादव, जीवनलाल गोस्वामी व मंगलेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- चोरी की सात बैटरी के साथ तीन दबोचे गए तीनों आरोपी थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। मथुरा बाजार चौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.