संयुक्त परिषद ने मुख्य सचिव को लिखा कड़ा पत्र
लखनऊ, जून 17 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इं. हरिकिशोर तिवारी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पाक्षिक एवं मासिक स्तर पर कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक न होने पर नाराजगी जताई है। हरिकिशोर तिवारी ने कहा है कि पिछले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट के दौरान भी यह मुद्दा उठाया गया था। नियमानुसार बैठक न होने के कारण कर्मचारियों की छोटी-छोटी समस्याएं वर्षों तक लंबित रहती हैं। इससे कर्मचारी संगठनों में नाराजगी बढ़ रही है, इसका परिणाम सरकार के लिए लाभकारी नहीं होगा। अनुरोध किया है कि व्यवस्था के मुताबिक बैठके कराकर अनावश्यक एकजुट आंदोलनों से बचा जा सकेगा। यह भी याद दिलाया है कि प्रदेश स्तर पर बड़े आंदोलन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किए हैं। मासिक स्तर पर बैठक कराने के दर्जनों शासनादेश हैं लेकिन पालन नहीं हो रहा है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.