देवरिया, फरवरी 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। संयुक्त पंचायत एवं निकाय मोर्चा के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों एवं किसानों ने धरना, प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन दिया। पंचायत प्रतिनिधि एवं निकाय मोर्चा के संयोजक बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि बिना पंचायत राज एक्ट के मूल स्वरूप को लागू किये बिना निकाय एवं पंचायत चुनाव कराना पूरी तरह गलत है और देश की जनता के साथ धोखाधड़ी है। आम जनता प्रशासन की विलंबित कार्यवाही से असंतुष्ट एवं नाराज है। जमानती एवं छोटे अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। पंचायत को न्यायिक अधिकार एवं दायित्व दिया जाय। जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुखों का चुनाव आम जनता से कराया जाय। सभी पंचायत प्रतिनिधियों, जिला पंचायत सदस्य,क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्या को कम से कम ...