छपरा, अप्रैल 23 -- मढ़ौरा बीसीओ अमरकांत बने भावलपुर पैक्स के विशेष पदाधिकारी मढ़ौरा, एक संवाददाता। कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में सारण प्रमंडल छपरा के संयुक्त निबंधक (जेआर) ने मढ़ौरा प्रखंड के भावलपुर पैक्स को तीन माह के लिए सुपरसीड कर दिया है। साथ ही प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ) अमरकांत कुमार को पैक्स का विशेष पदाधिकारी नियुक्त किया है। जारी आदेश में बीसीओ को निर्देश दिया गया है कि वे सात दिनों के भीतर पैक्स का प्रभार खुद ग्रहण कर प्रबंधक मंटू कुमार ओझा के माध्यम से कार्यों का संचालन सुनिश्चित करें। आवश्यक होने पर प्रशासनिक सहयोग लेने की भी अनुमति दी गई है। जेआर ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब पैक्स के खाते का संचालन विशेष पदाधिकारी अमरकांत कुमार और प्रबंधक मंटू कुमार ओझा के संयुक्त ...