संयुक्त निबंधक ने किशोर न्याय परिषद व केंद्रीय कारा का किया निरीक्षण
मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। राज्य विधिक सेवा प्राधिकार की संयुक्त निबंधक सिया श्रुति ने बुधवार को किशोर न्याय परिषद और केन्द्रीय कारा का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद भी उनके साथ थे। उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार की योजनाओं के तहत संचालित विधिक सेवा केन्द्र के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही वहां उपस्थित पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक सेवकों से दी जा रही विधिक सेवाओं के संबंध में जानकारी ली और उनके कार्यों का मूल्यांकन किया।इसके बाद उन्होंने शहीद खुदीराम बोस केन्द्रीय कारा में स्थित विधिक सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया। इसके अलावा मुलाकाती क्षेत्र में बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों के लिए नवस्थापित विधिक सहायता केन्द्र का भी निरीक्षण कर उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.