देवरिया, मई 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। कुकुट रोग नियंत्रण विभाग के संयुक्त निदेशक अश्वनी कुमार तिवारी ने जिले के गौशालाओं का निरीक्षण किया। दो दिनों में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के 10 गौशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने 15 मई तक भूसा बैंक स्थापित करने का निर्देश दिया। गौशाला की बेहतर व्यवस्था पर भैंसा डाबर के ग्राम प्रधान को प्रशस्ति पत्र देने को कहा। शासन के निर्देश पर दो दिवसीय दौरे पर कुकुट रोग नियंत्रण विभाग लखनऊ के संयुक्त निदेशक अश्वनी कुमार तिवारी गौरी बाजार के पशु चिकित्सा अधिकारी डा.सतीश कुमार के साथ शहर के पिपरपाती, पिपरा चन्द्रभान, गौरा बरहज के गौशालाओं का निरीक्षण कर वहां गौ वंशों के भोजन, चारा, पानी के इंतजाम का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- लू और गर्मी से निराश्रित गौवंशों को बचाने के दिए गए निर्देश सोमवार व मंगलवार को संयुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.