बोकारो, जून 23 -- संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ढोरी एरिया की बैठक मंगलवार को ढोरी लेडीज क्लब जीएम कॉलोनी में जमसं नेता ओम शंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। तय किया गया कि एक जुलाई 2026 को 12वां जेबीसीसीआई के गठन की मांग को लेकर दोपहर 12 बजे महाप्रबंधक कार्यालय के समीप जोरदार प्रदर्शन कर मांग पत्र प्रबंधन को सौंपा जायेगा। इससे पहले 29 जून को सुबह 6.30 बजे 7-8 इंक्लाइन खास ढोरी एवं सुबह 8.30 बजे अमलो एक्सवेशन में पीट मीटिंग कर मजदूरों को जागरूक किया जाएगा। जबकि 1 जुलाई को सुबह 10 बजे एसडीओसीएम (कल्याणी) एक्सवेशन कैंटीन में जोरदार पीट मीटिंग की जायेगी। जवाहर लाल यादव, आर उनेश, महारुद सिंह, शरद कुमार, राजू भुकिया, जयनाथ मेहता, चन्द्र शेखर महतो, महेंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...