संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ढोरी ने बनायी रणनीति
बोकारो, अगस्त 7 -- बेरमो कोयलांचल में कार्यरत श्रमिक संगठनों इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू एवं एक्टू से संबद्ध ढोरी एरिया के यूनियन पदाधिकारियों की बैठक ढोरी जीएम कार्यालय के सभागार में गुरुवार को हरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कोयला मजदूरों के वेतन समझौता के लिए अविलंब 11वां बकाया प्रावधानों को लागू करने एवं 12वां जेबीसीसीआई का गठन करने की मांग को लेकर आगामी 10 अगस्त को अन्य सभी महाप्रबंधक कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन की तरह ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय पर भी धरना प्रदर्शन को सफल करने का निर्णय लिया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा जाएगा। साथ ही प्रदर्शन के पूर्व पुराना बीड़ीओ से जुलूस के रूप में महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- धरना प्रदर्शन को लेकर केदला में संयुक्त ट्रेड यूनियन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.