श्रावस्ती, जुलाई 21 -- श्रावस्ती,संवाददाता। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की संयुक्त टीम ने सीएचसी भंगहा का औचक निरीक्षण किया। टीम ने दवाओं के रखरखाव और स्टॉक रजिस्टर की सघन जांच किया और कमियों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। संयुक्त टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उदय नाथ, जिला मलेरिया अधिकारी आलोक कुमार और सहायक शोध अधिकारी सुरेश यादव शामिल रहे। टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता और राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियानों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण टीम ने दवा स्टोर दवाओं के रखरखाव और ड्रग स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण किया गया। रजिस्टर में पाई गई कमियों और खामियों को सुधारने के लिए संबंधित फार्मासिस्ट को निर्देशित किया। यह भी पढ़ें- संयुक्त टीम ने सीएचसी भंगहा का किया औचक निरीक्षण वर्तमान में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण और दस्त...