हापुड़, नवम्बर 28 -- क्षेत्र में बाल श्रम पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को संयुक्त टीम ने बड़ा अभियान चलाया। अभियान के दौरान क्षेत्र में स्थित विभिन्न दुकानों, कार्यस्थलों और नेशनल हाईवे पर बने ढाबों पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान कुल 8 बाल श्रमिक चिन्हित किए गए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यस्थलों से मुक्त कराया गया। अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी उषा वर्मा, एएचटीयू से लीलाराम मीना व सिपाही प्रवीण कुमार शामिल रहे। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर दुकानदारों और ढाबा संचालकों से पूछताछ की और उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी नाबालिग से मजदूरी कराना कानूनन अपराध है। नेशनल हाईवे-09 पर ढाबों की जांच के दौरान टीम ने पाया कि कुछ प्रतिष्ठानों में नाबालिग बच्चों से बर्तन साफ कराने, सर्विसिंग कराने और अन्य कार्यों में लगाया गया था। टीम ने इन संच...