पीलीभीत, फरवरी 18 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व और वन एव वन्य जीव प्रभाग के अधिकार वाली करीब चार सौ हेक्टेयर जमीन पर अनाधिकृत तौर पर कब्जे को टीम ने हटवा दिया। इसके बाद जंगल की जमीन को पीलीभीत वन प्रभाग के अंतर्गत लिया गया। साथ ही निगरानी के लिए कहा गया है कि दोबारा इस पर कब्जा आदि न होने पाए। पीटीआर और वन एवं वन्यजीव प्रभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दियोरिया रेंज के अंतर्गत अवैध कब्जे को चिन्हित किया था। इसकी रिपोर्ट संबंधित थाना क्षेत्र को दी गई। बाद में यहां की गई फसल आदि को हटवा कर यहां ट्रैक्टर से चिन्हांन किया गया। पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि दूसरे जिले शाहजहांपुर क्षेत्र से सटे थाना क्षेत्र के और प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। अभी कार्रवाई जारी रहेगी वन एवं वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ भरत कु...