हमीरपुर, फरवरी 25 -- मौदहा, संवाददाता। बिना रॉयल्टी खनन सामग्री का परिवहन कर रहे वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया। एसडीएम के नेतृत्व में चले विशेष चेकिंग अभियान के दौरान दस ट्रकों को पकड़कर कार्रवाई की गई। उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह के निर्देशन में तहसीलदार महेंद्र गुप्ता, खनन अधिकारी उमाकांत तथा आरटीओ अमिताभ राय की टीम ने मौदहा के बड़े चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ओवरलोड तथा बिना रॉयल्टी संचालित वाहनों को रोका गया। जांच में कई ट्रक ओवरलोड पाए गए, जिन्हें अनलोड करवाकर चालान की कार्रवाई की गई। अन्य वाहनों के विरुद्ध भी नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की गई। इस संबंध में उपजिलाधिकारी करणवीर सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए यह अभियान चलाया गया है। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के वि...