रुडकी, दिसम्बर 24 -- ऊर्जा निगम की टीम ने भारी पुलिसबल के साथ मंगलवार को लक्सर क्षेत्र के पांच गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान 82 लोगों के घर में चोरी की बिजली जलती हुई मिली। टीम ने सभी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। टीम ने करीब 22 लाख रुपये के 17 बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे हैं। ऊर्जा निगम लक्सर डिवीजन की टीम देहात में बिजली की चोरी रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। टीम ने मंगलवार को लक्सर कोतवाली पुलिस और पीएससी के साथ देहात क्षेत्र के मखियाली खुर्द, बीजोपुरा, जैनपुर खुर्द, खेड़ी खुर्द तथा बसेड़ी गांवों में छापे मारे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.