संयुक्त कृषि प्रवेश परीक्षा में यूपी कॉलेज के 30 विद्यार्थी सफल
वाराणसी, जुलाई 1 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूपी कॉलेज कृषि संकाय ने उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा-2026 की परास्नातक प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के कृषि संकाय से इस वर्ष स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाले 30 से अधिक छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इनमें शुभम ने प्रदेश में चौथी, मुस्कान ने 11वीं और अभिनव ने 17वीं रैंक हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन और महाविद्यालय में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित वातावरण का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- 40 छात्र- छात्राएं कृषि तकनीकी सहायक पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.