गाजीपुर, जून 12 -- सिधागरघाट, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति की ओर से किसानों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार कौशल चौरसिया को सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों की मूलभूत जरूरतों और आर्थिक समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। किसान नेताओं ने खाद और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की कानूनी गारंटी देने, स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर योजना को अस्थायी रूप से निरस्त करने और उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान नीतियों के कारण किसान और मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने किसान-मजदूरों का क...