बेगुसराय, मार्च 23 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। असमय हुई तेज बारिश, तूफान और ओलावृष्टि से जिले में किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार ने सरकार से तत्काल मुआवजा देने की मांग की है। मोर्चा के अशोक प्रसाद सिंह, नरेंद्र सिंह, कमल किशोर सिंह, गणेश सिंह, दिनेश सिंह, मनोज कुमार यादव, मोहन मुरारी सिंह और दीपक कुमार ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि अचानक आए तूफान और ओलों के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने गेहूं, मक्का सहित कई रबी फसलों को बुरी तरह बर्बाद कर दिया है। खेतों में खड़ी फसलें जमीन पर गिर गई हैं, जबकि आम और लीची के बागानों में मंजर और डालियां टूटकर गिरने से बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। फसलें तैयार होने के ठीक पहले आई इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। किसानों की महीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.