संयुक्त किसान मोर्चा कोडरमा ने सांसद के नाम सौंपा ज्ञापन
कोडरमा, अगस्त 26 -- कोडरमा। संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान के तहत संयुक्त किसान मोर्चा कोडरमा द्वारा कोडरमा सांसद सह केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नाम कार्यालय सहायक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम सरकार को यह चेतावनी दी गई कि किसानों की समस्या का उचित समाधान नहीं होने पर आगामी 26 नवंबर से देशव्यापी आंदोलन होगा। संयुक्त किसान मोर्चा का नेतृत्व झारखंड राज्य किसान सभा के राज्याध्यक्ष असीम सरकार, किसान महासभा के पुरन महतो, अखिल भारतीय किसान सभा के अर्जुन यादव कर रहे थे। प्रतिनिधि मंडल में अशोक यादव,झा राज्य किसान सभा के राज्य कौंसिल सदस्य फेकुलाल विद्यार्थी, मो इब्राहीम सुरेन्द्र राम, सरफराज अहमद, शंभू राम बिजय सिंह, असगर अंसारी शामिल थे। यह भी पढ़ें- किसानों की मांगों को लेकर सांसद के कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.