संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति
भदोही, अगस्त 2 -- भदोही, संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को दानूपुर पश्िचिमपट्टी मे हुई। इसमें पदाधिकारियों ने दस अगस्त को जेल भरो आंदोलन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए रणनीति बनाई। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2041 यूपीसीडा द्वारा धनापुर, कछुआबोझ, कंधिया समेत अन्य गांव में किसानों की जमीन लेने का प्रयास किया जा रहा है जो हर स्तर से गलत है। किसानों को बिजली, पानी, व बीज-खाद जैसी बुनियादी सुविधा का लाभ मिलना चाहिए। मांग के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: किसान अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे: रोहित इस मोके पर इंद्रदेव पाल, जगन्नाथ मौर्य, बनारसी सोनकर, भान सिंह मौर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.