संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने मनाया साम्राज्य विरोधी दिवस
काशीपुर, मार्च 23 -- बाजपुर, संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष साम्राज्यवाद के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया। किसानों और नेताओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद किया। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रदेश अध्यक्ष बल्ली सिंह चीमा और भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा के संयुक्त नेतृत्व में किसानों ने साम्राज्यवाद और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और किसानों-मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। यहां महेंद्र सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.