देवघर, फरवरी 9 -- चितरा,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अवस्थित पलमा गांव के समीप सुनसान जगह से चितरा पुलिस, ईसीएल सिक्योरिटी व सीआईएसएफ द्वारा संयुक्त कार्रवाई में करीब चार टन अवैध कोयला एवं सात बाइक जब्त की गई है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर किया गया। इस दौरान जब्त कोयले को कोलियरी के कोल डंप में जमा किया गया और पकड़े गए बाईकों को पुलिस के हवाले की गई। बता दें कि इस कार्रवाई से कोयला चोरों में हड़कंप मची है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी विकास पासवान, सिक्योरिटी इंस्पेक्टर रूपेश मिश्रा सहित अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...