शाहजहांपुर, जून 23 -- कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय के जीर्णोद्धार कार्य का मंगलवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने शिलापट्ट का अनावरण और फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद अधिकारियों ने कार्यालय का निरीक्षण कर कराए गए कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यालय परिसर में विकसित की गई नई सुविधाओं और किए गए सुधार कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, व्यवस्थित और सुविधायुक्त कार्यस्थल कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ उनके कार्य के प्रति उत्साह को भी प्रोत्साहित करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...