कानपुर, मई 21 -- कानपुर। संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति नगर निगम जलकल कानपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी निर्मल से नगर निगम के कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा किया। समिति के कर्मचारी नेताओं ने डॉ. निर्मल को बताया, नगर आयुक्त ने 6000 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी सहित अन्य संवर्ग के कर्मचारियों को ई टेंडरिंग में आमंत्रित निविदा से अलग कर दिया है, इनको अब निजी कंपनी में नहीं भेजा जाएगा। डॉ. निर्मल ने निजीकरण प्रकरण को विधान परिषद में उठाया था, जिससे संघर्ष समिति के आंदोलन को काफी बल मिला था। इसका फायदा यह हुआ कि मुख्यमंत्री ने उप्र आउटसोर्स सेवा निगम गठित कर बजट भी आवंटित कर दिया। यह भी पढ़ें- संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति ने दिया धन्यवाद शासनादेश तक जारी हो चुका है। इसको लागू किया जाना अति आवश्यक है, क्योंकि 10 रुपये में...