अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार को लघु उद्योग भारती ने भावभीनी विदाई दी। संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार का तबादला अलीगढ़ से सहारनपुर हो गया है। उनके स्थान पर सहारनपुर से अंजू रानी को अलीगढ़ भेजा गया है।लघु उद्योग भारती अलीगढ़ इकाई ने संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार के कार्यकाल के दौरान अलीगढ़ के उद्योगों की बेहतरी हेतु किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए भावभीनी विदाई दी। प्रदेश संयुक्त महामंत्री डॉ. गौरव मित्तल ने कहा कि संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेन्द्र कुमार ने अपने कार्यकाल में उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उद्योग हित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। यह भी पढ़ें- संयुक्त आयुक्त उद्योग को लघु उद्योग भारती ने दी विदाई गभाना का ख्यामई औद्योगिक क्षेत्र लाने व विकसित कर...