गाज़ियाबाद, जनवरी 16 -- गाजियाबाद, संवाददाता। संयुक्त जिला अस्पताल में बन रही इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) का निर्माण कार्य फिर से रुक गया है। मजदूर काम बीच में छोड़कर चले गए है। ऐसे में लैब तैयार होने में अभी और समय लग सकता है। संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में एक साल में लैब को शुरू करने का लक्ष्य था। लैब का अब तक एक हिस्सा ही तैयार हो पाया है। दूसरे हिस्से में निर्माण का कार्य पिछले कई माह से ठप पड़ा था। सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता का कहना है कि मजदूरों के जाने से लैब का निर्माण कार्य फिलहाल के लिए रुका हुआ है। अगर एक दो दिन में कार्य शुरू नहीं होता है तब अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। लैब में 90 जांच होंगी इंटीग्रेटेड लैब में चिकनगुलिया, स्क्रब टाइफस, मलेरिया, कालाजार, डायरिया, टीबी समेत संचारी रोगों से जुड़ी जरूरी जांच होंगी। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.